उत्तराखंड किसान मोर्चा से जुड़े सदस्य अपनी मांगों को लेकर 23 अगस्त से रुड़की में ज्वांइट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं. किसानों का आरोप है कि प्रशासन से कई बार वार्ता के बाद भी उनकी समस्या का कोई हल नहीं निकल पाया है. अब मजबूरन किसानों को 19 सितंबर को सड़कों पर उतरकर चक्का जाम करना पड़ रहा है, जिसकी ज़िम्मेदार राज्य सरकार है. किसानों ने चेतावनी दी कि इस बार किसान आर-पार की लड़ाई लड़ने को किसान तैयार हैं भले ही उन्हें लाठी-डंडे ही क्यों न खाने पड़ें. किसानों ने बताया कि चीनी मिलों पर किसानों का 370 करोड़ रुपये बकाया हैं, जिन्हें देने का चीनी मिलों का कोई इरादा नहीं दिख रहा. किसानों का कहना है कि अधिकारी भी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हैं इसलिए आज किसानों को अपने हक़ के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है. (रुड़की से मनोज जुयाल की रिपोर्ट)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2QrsMZW
No comments:
Post a Comment