google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: यूपी से मिलेंगे यूपी कर्मचारियों की पेंशन के 5000 करोड़ रुपये

best

Wednesday, September 26, 2018

VIDEO: यूपी से मिलेंगे यूपी कर्मचारियों की पेंशन के 5000 करोड़ रुपये

जल्दी ही उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश से पांच हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि मिलने वाली है. मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट के दौरान इस पर बात हुई है. दरअसल राज्य बनने से पहले उत्तर प्रदेश में रिटायर्ड हुए राज्य के कर्मचारियों को मिलने वाली पेंशन को यूपी सरकार ने 2011 में अचानक बंद कर दिया था. इसके बाद राज्य सरकार इन कर्मचारियों को पेंशन दे रही थी. सीएम ने बताया कि अब उत्तर प्रदेश सरकार ने इन कर्मचारियों की पेंशन देने का प्रावधान उत्तर प्रदेश के बजट में कर दिया है. अब तक की बकाया राशि के लगभग पांच हज़ार करोड़ रुपये भी उत्तराखंड को मिलेंगे. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश हर साल इस पेंशन के मद में भी 500-600 करोड़ रुपये भी राज्य को देगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यह पैसा प्रदेश के विकास में लगाया जाएगा. (किशोर रावत की रिपोर्ट)

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Q9qs8R

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw