ऊधमसिंहनगर ज़िले में फ़र्ज़ी दस्तावेज के आधार पर शिक्षा विभाग में नियुक्ति पाने वाले 17 शिक्षकों की गिरफ्तारी के लिए अब एसआईटी ने प्रयास शुरू कर दिए हैं. बता दें कि 16 अक्तूबर, 2016 को पंतनगर थाने में शिक्षा विभाग ने पंतनगर थाने में इस मामले को लेकर एक मुकदमा दर्ज करवाया था. इस मामले की तेज़ और निष्पक्ष जांच के लिए जिले के एसएसपी सदानंद दाते ने एसआईटी का गठन किया था. एसआईटी ने आरोपी शिक्षकों के दस्तावेजों के सत्यापन का काम पूरा करने के बाद अब फर्जी शिक्षकों की धरपकड़ के लिए मेरठ, मुरादाबाद और बिजनौर में दबिश देना शुरू कर दिया है. इस मामले में एसआईटी तीन आरोपी शिक्षकों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. गिरफ्तारी से बचने के लिए कुछ शिक्षकों ने कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया है जिनका स्टे खारिज करवाने के लिए एसआईटी कोर्ट में आवेदन करने की तैयारी कर रही है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2xbxItH
No comments:
Post a Comment