देहरादून अश्वनी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बुधवार रात डालनवाला थाना इलाके में अश्वनी नामक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला था, जिसकी हत्या की गई थी. पुलिस पुरानी रंजिश के चलते यह वारदात होना मान रही थी, जिसके आधार पर आस-पास से साक्ष्य जुटाए गये. पुलिस ने मामले में एक दर्जन से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. डालनवाला सीओ जया बलूनी ने बताया कि मामूली विवाद और पुरानी कहासुनी को लेकर दो युवकों ने अश्वनी की ईंट मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने मामले में राहुल और अवनीश उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Qy4c9S
No comments:
Post a Comment