नैनीताल में पहाड़ों और जंगलों में हुई बारिश के चलते रामनगर में धनगढ़ी नाला फिर उफ़ान पर आ गया. इस नाले में रामनगर से मरचूला जा रही एक कार फंस गई. इसमें सवार लोगों ने तो कूदकर अपनी जान बचा ली लेकिन कार बहने की नौबत आ गई. बताया जा रहा कि इस कार में शिक्षक बैठे हुए थे जो सुबह मरचूला स्कूल जा रहे थे. बाद में स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से इस कार को बाहर निकाला. हालांकि कार निकालते समय भी कार बहने लगी थी. बता दें कि बारिश के दौरान धनगढ़ी नाले के उफ़ान में आने के दौरान कई वाहन बहे हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2zpKSoA
No comments:
Post a Comment