google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: प्रशासन का हथौड़ा चलने से ऋषिकेश में खुद ही अतिक्रमण तोड़ रहे हैं लोग

best

Wednesday, September 26, 2018

VIDEO: प्रशासन का हथौड़ा चलने से ऋषिकेश में खुद ही अतिक्रमण तोड़ रहे हैं लोग

तीर्थनगरी ऋषिकेश में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू होने से पहले ही कई लोगों ने अपने अतिक्रमण तोड़ने शुरू कर दिया है. ऋषिकेश के देहरादून क्षेत्र में पड़ने वाले क्षेत्र में चार विभागों ने मिलकर अब तक कुल 3477 अतिक्रमण के स्थानों का चिन्हीकरण किया है. चिन्हीकरण के बाद सभी अतिक्रमणकारियों को अपना पक्ष रखने और खुद अपना अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भेज दिए हैं. सभी अतिक्रमण सड़कों और सरकारी भूमियों पर किए गए हैं. ऋषिकेश में एचआरडीएम की ज़मीन पर करीब 2 हज़ार अतिक्रमण, नगर निगम ऋषिकेश की ज़मीन पर 1127 अतिक्रमण, लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे की ज़मीन पर 350 अतिक्रमण चिन्हित हुए हैं. एसडीएम ऋषिकेश हरगिरी का कहना है कि सुनवाई के बाद ऐसे सभी अतिक्रमणकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने खुद कब्ज़ा नहीं छोड़ा होगा.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Q9qmhv

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw