उत्तराखंड में तीर्थनगरी ऋषिकेश में हर त्योहार की अलग ही धूम होती है. इस दौरान बीते 10 दिनों से चल रहे गणेशोत्सव भी तीर्थनगरी में धूमधाम से मनाया जा रहा है. मठ, मंदिरों और आश्रमों से लेकर घर-घर में गणपति बप्पा मोरिया की गूंज है. बता दें कि ऋषिकेश के बगलामुखी आश्रम में 18 साल पहले सबसे पहला 11 दिवसीय गणपति महोत्सव मनाया गया था. अब ऋषिकेश के कई आश्रम, मंदिर और घाटों के साथ साथ घर-घर में गणेशोत्सव की धूम रहती है. गणेशोत्सव में भगवान गणेश की मिट्टी की बनी मूर्ती की 10 दिनों तक पूजा की जाती है. उनके पूजन में विभिन्न प्रकार के पकवान चढ़ाए जा रहे हैं. गणेश पूजा अर्चना का आज आखिरी दिन है. इस वर्ष 23 सितंबर को होने वाले गणेश विर्सजन में ये सभी गणेश मूर्तियां भव्य शोभायात्रा के साथ गंगा में विसर्जित की जाती हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2MYaTix
No comments:
Post a Comment