उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में चल रहे चौथे फिल्म फेस्टिवल का दूसरे दिन सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स में शुभारंभ हुआ. इसमें बीते शनिवार को करीब 10 शॉर्ट फिल्में दिखाईं गईं, जिनको देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे. इस दौरान दर्शकों ने फिल्मों का भरपूर लुत्फ उठाया. इसमें फिल्मी जगत से जुड़ी तमाम हस्तियां भी मौजद रहे. वहीं अपनी 22 मिनट की शॉर्ट फिल्म 'FEATHER TOUCH' के प्रमोशन के लिए पहुंचे मशहूर फिल्म निर्देशक और एक्टर देवेन भोजानी ने न्यूज़ 18 से खास बातचीत की है. उन्होंने कहा कि देहरादून में हो रहा फिल्म फेस्टिवल एक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की तर्ज पर उभर रहा है. ऐसे में अब वो दिन दूर नहीं जब देहरादून फिल्म फेस्टिवल का नाम भी अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के साथ लिया जाएगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2xwtLjG
No comments:
Post a Comment