हरिद्वार पुलिस ने बुधवार देर शाम एक सेक्स रैकेट पकड़ने का दावा किया है. ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की मदद से क्षेत्र में संचालित एक बड़े सेक्स रैकिट को पकड़ने का दावा किया है. सीओ सदर प्रकाश देवली के अनुसार ज्वालापुर के सराय में एक मकान में सेक्स रैकिट संचालित होने की सूचना एक मुखबिर ने पुलिस को दी थी. सूचना के बाद पुलिस टीम को सक्रिय किया गया और मकान में मारे गए छापे में दो युवतियों के साथ सात युवकों को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों को ज्वालापुर कोतवाली लाकर पूछताछ की. पकड़े गए एक आरोपी ने सेक्स रैकेट की जानकारी से इनकार किया और कहा कि वह एक बर्थडे पार्टी का निमंत्रण मिलने अपनी गर्लफ़्रेंड और दो दोस्तों के साथ उस घर में गया था. पुलिस आरोपियों पर अनैतिक देह व्यापार में शामिल होने का मामला दर्ज कर रही है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2ydQnFf
No comments:
Post a Comment