google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: दो परिवारों के बीच जमीन विवाद में हुई मारपीट में 6 लोग घायल

best

Tuesday, October 30, 2018

VIDEO: दो परिवारों के बीच जमीन विवाद में हुई मारपीट में 6 लोग घायल

खटीमा के ग्राम कुटरा में जमीनी विवाद को लेकर चाचा भतीजे में खूनी संघर्ष हो गया. इसमें दोनों परिवार के 6 लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज खटीमा नागरिक अस्पताल में चल रहा है. बता दें कि चाचा भतीजा में कई सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. आज सोमवार को खेत जोतते समय चाचा और भतीजे के बीच कहा सुनी हो गई. इसके बाद चाचा-भतीजा सहित परिवार के के अन्य सदस्यों के बीच हाथापाई होने लगी. इस मारपीट में दोनों ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई है. उन्होंने कहा कि तहरीर मिलते ही दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2DbbNaM

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw