google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: पौड़ी में महीनों से बंद है पुलिस की ‘आंखें’, जल्द ठीक होंगे CCTV- SSP

best

Thursday, October 4, 2018

VIDEO: पौड़ी में महीनों से बंद है पुलिस की ‘आंखें’, जल्द ठीक होंगे CCTV- SSP

किसी भी शहर में उसके नागरिकों की सुरक्षा और अपराध-दुर्घटना के मामलों को सुलझाने की संभावनाओं को को कई गुना बढ़ा देता है. इसलिए सीसीटीवी सिस्टम को पुलिस की आंखें माना जाता है. लेकिन पौड़ी शहर में लोगों की सुरक्षा के लिए विधायक निधि से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे धूल फांक रहे हैं. शहर में विधायक निधि से करीब 35 लाख रुपये की लागत से 8 कैमरे लगाए गए थे, जो पौड़ी कोतवाली कंट्रोल रुम से संचालित होते थे. लेकिन सीसीटीवी कैमरों की सही से देखरेख नहीं होने के कारण करीब 6 महीनों से चौराहों पर लगे ये कैमरे शोपीस बने हुए हैं. इसकी वजह से स्थानीय लोगों के साथ ही व्यापारियों में भी पुलिस को लेकर आक्रोश हैं. लेकिन इस बारे में पूछने पर एसएसपी जेआर जोशी मानते हैं कि शहर में लगे कैमरे कई महीनों से ख़राब पड़े हैं. एसएसपी के अनुसार पहले भी इन्हें ठीक करवाने की कोशिश की गई लेकिन ये ठीक नहीं हो पाए. उन्होंने दावा किया कि इसी सप्ताह सभी कैमरे ठीक करवा लिए जाएंगे.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2DRGLWD

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw