google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: CCTV में कैद हो गया गुलदार का हमला, रोज़ आता है शिकार को खाने

best

Wednesday, October 31, 2018

VIDEO: CCTV में कैद हो गया गुलदार का हमला, रोज़ आता है शिकार को खाने

अल्मोड़ा के पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदारों का पशुओं और इंसान पर हमला करना आए दिन की बात हो गई है. वन विभाग गुलदार के शिकार ​के लिए आज भी कई प्रकार के पुराने और पारपरिक उपायों पर आश्रित रहता है. लेकिन कोसी क्षेत्र में एक युवक ने तकनीक का इस्तेमाल कर गुलदार की गुस्ताखी को रंगे हाथ पकड़ लिया. गुलदार के आने की आशंका के चलते मटेला गांव निवासी गोपाल सिंह बिष्ट ने अपने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया. इसमें शुक्रवार रात को बैल पर गुलदार का हमला कैद हो गया. यही नहीं गुलदार लगातार हर रात अपने शिकार को खाने के लिए आ भी रहा है. लेकिन गुलदार के आने का सबूत मिलने के बावजूद वन विभाग उसे पकड़ने के लिए कोई कदम उठाने को तैयार नहीं है और गांव में दहशत का माहौल है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2qiYdcR

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw