google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: CISF में जल्द हो सकती है पहाड़ी महिलाओं की भर्ती, प्रस्ताव विचाराधीन

best

Wednesday, October 31, 2018

VIDEO: CISF में जल्द हो सकती है पहाड़ी महिलाओं की भर्ती, प्रस्ताव विचाराधीन

एक लाख 55 हज़ार कर्मचारी और अधिकारियों वाला केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल जल्द ही नई भर्तियों के साथ एक लाख 80 हज़ार कर्मचारियों का आंकड़ा छू लेगा. सीआईएसएफ के महानिदेशक राजेश रंजन ने श्रीनगर, गढ़वाल में यह बताया. राजेश रंजन सीआईएसएफ के स्वर्ण जयंती हिमालय अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ़ में उत्तराखंड की महिलाओं का प्रतिनिधित्व कम है. यहां की महिलाओं की फ़िटनेस की तारीफ़ करते हुए डीजी सीआईएसएफ़ ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों से भी महिलाओं को सीआईएसएफ़ में शामिल करने का प्रस्ताव गृह मंत्रालय में विचाराधीन है. गृह मंत्रालय की अनुमति के बाद इस दिशा में कदम उठाया जाएगा. इस कार्यक्रम में सीआईएसएफ की महिला कमांडो फोर्स ने महिला सुरक्षा को लेकर मार्शल आर्ट का भी प्रदर्शन किया.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2CNifUt

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw