निकाय चुनाव शुरू होते ही अवैध शराब के पकड़े जाने की ख़बरें भी आने लगी हैं. धर्मनगरी हरिद्वार में हर की पैड़ी के नजदीक एक गांव में रविवार को नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई. ज़िलाधिकारी दीपक रावत ने एक सूचना के बाद जब देर रात मिश्रपुर गांव में छापा मारा तो नकली शराब बनाने की फ़ैक्ट्री निकली. ज़िलाधिकारी दीपक रावत और टीम यह देखकर हैरान रह गए कि वहां बड़े पैमाने पर तैयार नकली शराब की पेटियां पड़ी थीं और साथ ही शराब बनाने और पैकिंग का सामान पड़ा हुआ था. नकली शराब पुरानी लेबल लगी बोतलों में ही पैक की जा रही थी. यही नही बोतलों पर होलोग्राम भी लगाया जा रहा था. छापेमारी के दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था. ज़िलाधिकारी ने फैक्ट्री को सील कर प्लॉट मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Rgb1fI
No comments:
Post a Comment