ऋषिकेश में एक विदेशी छात्रा के छेड़खानी और बलात्कार की शिकायत मिलने पर पुलिस ने एक एनआरआई को गिरफ़्तार कर लिया है. फ़िनलैंड की 22 वर्षीय छात्रा ने अपने योग प्रशिक्षक जितेन अरोड़ा के साथ थाना मुनिकिरेती में पहुंच तपोवन में ध्यान एनर्जी हीलिंग करवाने का दावा करने वाले सुदीप बालियान पर यौन शोषण और छेड़खानी करने को लेकर FIR दर्ज करवाई है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी और पीड़िता का मेडिकल चेकअप करवाया. इसके बाद आरोपी पर आईपीसी की धारा 354, 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. सुदीप बालियान एनआरआई है जो अमेरिका में रहता है और पिछले एक महीने से भारत में है. वह 10 दिन से तपोवन स्थित गेस्ट हाउस देवी म्यूजिक आश्रम में रह रहा था. अभियुक्त का पीड़िता से संपर्क एक रेस्टोरेंट में हुआ था.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2pZV3uv
No comments:
Post a Comment