google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: स्पीड गवर्नर के विरोध में टैक्सी चालकों ने निकाली रैली, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

best

Wednesday, October 3, 2018

VIDEO: स्पीड गवर्नर के विरोध में टैक्सी चालकों ने निकाली रैली, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

स्पीड गर्वनर लगवाने के आदेश के साथ ही पुलिस व प्रशासन की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई के विरोध में टैक्सी चालकों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही. महासंघ के आह्वान पर रुद्रप्रयाग में रैली निकाली गई और सरकार व परिवहन मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. साथ ही प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया. रैली में आये वक्ताओं का कहना था कि वाहनों से हर वर्ष करोड़ों का राजस्व मिलता है और सबसे अधिक उत्पीड़न वाहन चालकों का ही किया जाता है. टैक्सी यूनियन के लोगों ने कहा कि अगर स्थिति ऐसी ही रही तो वाहन स्वामी हड़ताल को अनिश्चित काल तक जारी रखेंगे. साथ ही आने वाले चुनावों में अपने वाहन नहीं देंगे. (रुद्रप्रयाग से सुनीत चौधरी)

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2DVstnI

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw