नई टिहरी नगर पालिका की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है. स्थानीय लोग पालिका द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों की जांच की मांग कर रहे हैं. दरअसल टिहरी नगर पालिका ने शहर में पार्कों, पुश्ते और सुरक्षा दीवार के निर्माण पर लाखों रुपये खर्च किए थे लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश में इनमें से कई पुश्ते ढह गए थे और पार्कों की दीवारों में दरारें आ गई हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य घटिया सामग्री से किए गए थे और इनमें मानकों की अनदेखी की गई थी, इसी वजह से यह नुकसान हुआ है. लोगों ने ठेकेदारों और पालिका के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप भी लगाया. लोग पालिका द्वारा कराए गए सभी कार्यों की जांच की मांग कर रहे हैं तो पालिका का कहना है कि ख़राब काम करने वाले ठेकेदारों को पूरा पैसा नहीं दिया जाएगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2J1tWI5
No comments:
Post a Comment