ड्यूटी के दौरान अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए शहीद होने वाले पुलिस कर्मियों को रविवार को देश भर में याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में कई मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहे. राज्य पुलिस के दो शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई. पौड़ी के सुभाष का ट्रैफिक ड्यूटी पर देहरादून आते वक्त निधन हो गया था. आईआरबी में तैनात रमेश लाल भी शहीद हुए थे. (देहरादून से अवनिश पाल की रिपोर्ट)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2q2WFna
No comments:
Post a Comment