google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO-उमेश यादव ने किया बड़ा कमाल

best

Tuesday, October 16, 2018

VIDEO-उमेश यादव ने किया बड़ा कमाल

हैदराबाद टेस्‍ट में वेस्‍टइंडीज की पहली पारी में 26.4 ओवर में 88 रन देकर छह विकेट लेने वाले उमेश यादव ने दूसरी पारी में 12.1 ओवर में 45 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए. यानी उन्‍होंने 133 रन देकर 10 विकेट लिए. उमेश यादव पिछले दो दशक में अपने मैदानों पर मैच में दस विकेट हॉल लेने वाले एकमात्र तेज गेंदबाज़ हैं. इससे पहले 1999 में जवागल श्रीनाथ ने ऐसा कारनामा किया था. घरेलू मैदान पर मेहमान टीम के खिलाफ दस विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज़ कपिल देव थे. उन्‍होंने 1980 में चेन्‍नई में पाकिस्‍तान के खिलाफ 11/146 ( पहली पारी में चार और दूसरी पारी में सात विकेट) का प्रदर्शन किया था. जबकि इसके बाद उन्‍होंने एक बार फिर 1983 में अहमदाबाद में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 10/135 का प्रदर्शन किया था. कपिल ने पहली पारी में एक और दूसरी पारी में नौ विकेट लिए थे. जबकि जवागल श्रीनाथ अपने मैदान पर दस विकेट लेने वाले भारत के दूसरे तेज गेंदबाज़ हैं. उन्‍होंने 1999 में कोलकाता में पाकिस्‍तान के खिलाफ 13/132 का दमदार खेल दिखाया था.

from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2QODCs8

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw