google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: बार-बार आबादी में दिखाई दे रहे गुलदार को लेकर लोगों में दहशत

best

Monday, October 8, 2018

VIDEO: बार-बार आबादी में दिखाई दे रहे गुलदार को लेकर लोगों में दहशत

अल्मोड़ा जिले में तेजी से वन्य जीव और मानव संघर्ष बढ़ रहा है. पिछले दो माह में गुलदार एक दर्जन से अधिक लोगों पर हमला कर चुका है. वन विभाग ने सोमेश्वर में एक गुलदार को मारा भी था. इसके साथ ही भिकियासैंण, धौलादेवी और लमगड़ा में भी गुलदार बार-बार आबादी में दिखाई दे रहा है. इससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. अल्मोड़ा में डीएफओ ने कहा कि गुलदार को भगाने के लिए गश्त बढ़ाने के साथ-साथ पटाखे फोड़े जा रहे हैं. साथ ही ऐसी जगहों की झाड़ियां काटी जा रही हैं जहां गुलदार के घात लगाकर बैठने का अंदेशा लगता है. उन्होंने कहा कि गुलदार को भगाने के लिए अन्य सभी तरह के उपाय किए जा रहे हैं.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Nv2DXc

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw