निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद से नेताओं का जनसंपर्क अभियान भी तेज हो गया है और सभी अपनी-अपनी तरह से जनता को अपने पक्ष में करने में जुट गए हैं. नई टिहरी में इस बार महिला ओबीसी सीट होने के चलते महिलाओं को मौका मिला है और संभावित प्रत्याशी विस्थापितों के मुद्दों को लेकर चुनाव रणनीति तैयार कर रहे हैं. चुनाव की दावेदारों सबसे अधिक विस्थापितों के लिए हनुमंत राव कमेटी की सिफारिशों का लागू करने को मुद्दा बना रहे हैं. कमेटी की सिफ़ारिशें थीं कि विस्थापितों को बिजली और पानी मुफ्त में दिया जाए. प्रचार कर रही महिलाओं का यह भी कहना था कि टिहरी की समस्याओं को दूर करने के लिए नई दृष्टि और नई योजना की भी बात कर रही हैं. (टिहरी से सौरभ सिंह की रिपोर्ट)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2CTisGv
No comments:
Post a Comment