google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: देहरादून में हवन के साथ किया गया बीजेपी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

best

Tuesday, October 30, 2018

VIDEO: देहरादून में हवन के साथ किया गया बीजेपी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

निकाय चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों को उतारने के बाद अब चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन करना भी शुरू कर दिया है ताकि पार्टी पूरी तरह चुनावी मोड में आ जाए. देहरादून के बीजेपी महानगर कार्यालय में मेयर पद के प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा ने बीजेपी महानगर कार्यालय में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया. बाकायदा हवन कर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया. इसमें गामा समेत पार्टी के सभी पार्षद पद के प्रत्याशी शामिल हुए. इनके अलावा टिहरी सांसद माला राजलक्ष्मी शाह, राजपुर के बीजेपी विधायक खजानदास समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी उद्घाटन के दौरान मौजूद रहे. हवन के बाद सुनील उनियाल गामा ने कहा कि चुनावी कार्यालय खुल जाने से अब शहर भर में पार्टी के चुनावी प्रचार में तेज़ी आएगी. उन्होंने दावा किया कि मेयर के साथ-साथ बीजेपी पार्षद पद के प्रत्याशी भी चुनाव जीतेंगे. (किशोर रावत की रिपोर्ट)

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2DbQaXI

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw