google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: उपद्रवियों ने हरिद्वार में अंबेडकर मूर्ति क्षतिग्रस्त की, लोगों में आक्रोश

best

Tuesday, October 30, 2018

VIDEO: उपद्रवियों ने हरिद्वार में अंबेडकर मूर्ति क्षतिग्रस्त की, लोगों में आक्रोश

हरिद्वार में उपद्रवी तत्वों ने सांप्रदायिक तनाव को तोड़ने की बदमाशीपूर्ण हरकत की है. ज़िले के जयपोता ग्राम में संविधान निर्माता डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. रात के समय अज्ञात उपद्रवियों ने बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति का चश्मा तोड़ दिया. स्थानीय लोगों ने सुबह देखा तो हलचल मच गई. भीम आर्मी और स्थानीय ग्रामीणों ने इसका पता चलने के बाद नारेबाज़ी की. गुस्साए दलित समाज को लोगों ने कहा कि यह समाज का अपमान है और वह इसे कतई नहीं सहेंगे. मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और उन्होंने जमकर नारेबाज़ी की. लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई और मूर्ति बदलने की मांग की. पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले में जांच की जा रही है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2PrkiEh

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw