प्रदेश कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर जवाब मांगा है. दून के गांधी पार्क में किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की आपसी खेमेबाजी भी साफ दिखाई दी. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित हुए विरोध प्रदर्शन में न सिर्फ हरीश रावत समर्थक कम संख्या में दिखाई दिए बल्कि धरना स्थल पर लगाए गए पोस्टर और बैनरों से भी हरीश रावत गायब नज़र आए. बता दें कि उत्तराखंड कांग्रेस ने दिनोंदिन बढ़ती महंगाई समेत दो अहम मुद्दों को लेकर रविवार को धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया. इसमें देहरादून, हरिद्वार, टिहरी समेत कई जिलों से सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, कई पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व और मौजूदा विधायक समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता शामिल हुए.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2y6n08x
No comments:
Post a Comment