हिमालयन चैलेंज 2018 विंटेज कार रैली के तहत आठ देशों की 37 विंटेज और क्लासिक कार बनबसा पहुंची. इंडो-नेपाल दौरे पर आये विदेशी मेहमान जहां आज नेपाल के लिए रवाना हुए, वहीं 21 दिनों तक चलने वाली इस ऐतिहासिक यात्रा का समापन नेपाल से लौटने के बाद 12 अक्टूबर को ताज नगरी आगरा में होगा. दो देशों की यात्रा पर निकले विदेशी मेहमानों ने बताया कि उनके काफिले में 1925 की विंटेज और 1973 की क्लासिक कार शामिल हैं. साथ ही विदेशी मेहमानों ने बताया कि शिमला, ऋषिकेश सहित कई शहरों की यात्रा करने के बाद अब वे नेपाल जा रहे हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2y07Npd
No comments:
Post a Comment