google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: अजय भट्ट, श्याम जाजू से मिले मुट्ठी भर कार्यकर्ता, ज़्यादातर बाग़ी के साथ

best

Tuesday, October 30, 2018

VIDEO: अजय भट्ट, श्याम जाजू से मिले मुट्ठी भर कार्यकर्ता, ज़्यादातर बाग़ी के साथ

रामनगर में निकाय चुनाव में भाजपा की एकमात्र बागी उम्मीदवार ने आलाकमान को बेचैन कर दिया है. बागी ममता गोस्वामी के साथ भाजपा के अधिकांश कार्यकर्ता और पदाधिकारी जा मिले हैं जिसके बाद यहां डैमेज कंट्रोल को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू पहुंचे. हांलाकि यहां पहुंचे इन नेताओं से मिलने मुट्ठी भर कार्यकर्ता भी नहीं पहुंचे. उसी दौरान पार्टी से असंतुष्ट चल रहे कार्यकर्ताओं ने पैंठ पडाव में एक बैठक का आयोजन किया जिसमें ममता गोस्वामी का समर्थन करने की बात की गई. हालांकि अजय भट्ट ने दावा कि किसी तरह का कोई असंतोष नहीं है, जो नाराज़ हैं वह भी मान जाएंगे. वहीं दूसरी ओर प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने रामनगर के असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को बैठक के लिये काशीपुर आमंत्रित किया है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2RoM9Tb

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw