google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: सिंदूर खेला के साथ दी गई मां दुर्गा को विदाई

best

Saturday, October 20, 2018

VIDEO: सिंदूर खेला के साथ दी गई मां दुर्गा को विदाई

नवरात्र की समाप्ति के बाद आज दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा को विदाई दी जा रही है. मां को सिन्दूर खेला के साथ ही अगले बरस फिर से आने का न्यौता दिया गया. बिन्दाल स्थित मां दुर्गा बाड़ी मंदिर में माँ के विसर्जन से पहले बंगाली समाज के लोगों ने मां को नाच-गाने के साथ विदा किया किया. षष्ठी से शुरू हुआ मां का पर्व विजयादशमी के साथ मां की विदाई के साथ सम्पन्न हुआ. मां की प्रतिमा को हरिद्वार में विसर्जन के लिए भेजे जाने से पहले महिलाओं ने जमकर डांस किया. महिलाओं ने एक-दूसरे को सिन्दूर लगाकर सदा सुहागिन रहने का आशीर्वाद मांगा. इस मौके पर ख़ास बात यह रही कि सिर्फ बंगाली ही नहीं बल्कि गढ़वाल की महिलाओं ने भी जमकर सिन्दूरा खेला. रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और फिर 9 दिन से चल रहे इस पर्व का समापन हो जाएगा.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2P6pTzY

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw