google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: अब डाट काली मोटर टनल की बारी, शनिवार सुबह होगा लोकार्पण

best

Saturday, October 6, 2018

VIDEO: अब डाट काली मोटर टनल की बारी, शनिवार सुबह होगा लोकार्पण

मोहकमपुर रेलवे ओवर ब्रिज के लोकार्पण के बाद शनिवार को उत्तराखंड एक और सौगात मिलने वाली है. देहरादून-सहारनपुर हाईवे पर बनकर तैयार हो चुकी डाट काली मोटर टनल शनिवार को जनता को समर्पित कर दी जाएगी. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार सुबह 11 बजे इस टनल का लोकार्पण करेंगे. 340 मीटर लंबी इस टनल का निर्माण कार्य मई 2017 में शुरू हुआ था और यह अपने निर्धारित समय मई, 2019 से सात माह महीने पहले ही बनकर तैयार हो गई है. इस टू लेन मोटर टनल के निर्माण से अब डाट काली में सिंगल लेन टनल पर लगने वाले जाम से यात्रियों को निजात मिल जाएगी. इससे अब उत्तराखंड के साथ ही दिल्ली, मेरठ, रुड़की, सहारनपुर, मुज्जफरनगर आने-जाने वाले यात्रियों को काफ़ी सहूलियत मिलेगी. इसके साथ ही यूपी और उत्तराखंड की सीमाओं को आपस में जोड़ने वाली डाटकाली टनल राज्य की पहली टू लेन मोटर टनल बन जाएगी.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2DZrlzK

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw