google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: दूसरी पारी की पहली गेंद में बिहार का खेल खत्म, 10 विकेट से जीता उत्तराखंड

best

Sunday, November 4, 2018

VIDEO: दूसरी पारी की पहली गेंद में बिहार का खेल खत्म, 10 विकेट से जीता उत्तराखंड

18 साल बाद गठित उत्तराखंड की क्रिकेट टीम ने अपना पहला फ़र्स्ट क्लास मैच धमाके के साथ जीत लिया है. पहला रणजी मैच खेलते हुए उत्तराखंड ने चार दिन का खेल दो दिन में ही ख़त्म कर लिया. उत्तराखंड ने बिहार को 10 विकेट से करारी मात दी है. दूसरे दिन का खेल शुरू होने पर उत्तराखंड ने 7 विकेट पर 201 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन पूरी टीम 227 रन पर समिट गई. बिहार की टीम बैटिंग करने उतरी तो उसके सामने 167 रनों की लीड थी. लेकिन मेहमान टीम के विकेट एक-एक कर गिरते हुए और 167 रनों की लीड से महज़ 2 रन ज़्यादा बनाकर पूरी टीम आउट हो गई. उत्तराखण्ड के सलामी बल्लेबाज़ करणवीर ने पहली गेंद में चौक्का जड़कर टीम को जीत दिला दी. आज की जीत के हीरो रहे सनी राणा जिन्होंने चार विकेट चटकाए.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Dgk8de

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw