टिहरी ज़िले के कौड़ियाला के पास एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 12 लोग सवार थे. दुर्घटना की सूचना मिलते ही देवप्रयाग थाना पुलिस व ब्यासी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर पहाड़ी से बाहर निकाला. 108 की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक चिकित्सा केंद्र ऋषिकेश पहुंचाया गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन देवप्रयाग से ऋषिकेश की ओर जा रहा था कि अचानक कौडियाला के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गया. दुर्घटना के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है. (टिहरी से सौरभ सिंह की रिपोर्ट)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2T7Mhbb
No comments:
Post a Comment