साल 2019 में बेरोजगार युवाओं के लिए उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग बम्पर भर्ती निकालने जा रहा है. विभिन्न विभागों की तरफ से आयोग को 2000 पदों को भरने के लिए कह दिया गया है. इसके लिए दिसंबर महीने में विज्ञापन निकालने की आयोग ने तैयारी कर ली है. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि उनमें सबसे अधिक 921 पद सहायक अध्यापकों के हैं. इनके अलावा सहायक लेखाकार के 200, कनिष्ठ सहायक के 250, आईटीआई अनुदेशक समेत कई विभागों में कुल मिलाकर 2000 पद भरे हैं. नए साल से पहली बार आयोग वन टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी अभ्यर्थियों को देने जा रहा है. इसके तहत अगर किसी अभ्यर्थी ने एक बार रजिस्ट्रेशन कर लिया तो उसे बार-बार फॉर्म में डिटेल भरने की ज़रूरत नहीं रहेगी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2QEfXv1
No comments:
Post a Comment