google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: अस्पताल में डॉक्टर की मांग को लेकर 28 दिनों से ग्रामीण कर रहे अनशन

best

Sunday, November 4, 2018

VIDEO: अस्पताल में डॉक्टर की मांग को लेकर 28 दिनों से ग्रामीण कर रहे अनशन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के गृह क्षेत्र सतपुली में स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत दयनीय है. चार ब्लॉक के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का एक मात्र जरिया सतपुली संयुक्त चिकित्सालय में न दवाइयां हैं और न ही यहां डॉक्टर हैं. अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे तो दूर अस्पताल में खून जांच की भी कोई व्यवस्था नहीं है. हर छोटी बड़ी बीमारी के लिए मरीजों को 50 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर पौड़ी या कोटद्वार जाना पड़ता है. हॉस्पिटल में डॉक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर ग्रामीण पिछले 28 दिनों से क्रमिक अनशन पर डटे हुए हैं. बावजूद इसके सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है. क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री होने के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री भी हैं. लेकिन उनके खुद के गृह क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के हालात बेहद खराब है. (कोटद्वार से अनुपम की रिपोर्ट)

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2D02WrN

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw