अब बात अपने विवादित कारनामों से सुर्खियों में रहने वाले रुद्रपुर के भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल के एक नए कारनामे की. रविवार को रुद्रपुर के वार्ड नंबर 2 में मतदान का समय खत्म होने के बाद विधायक अपने समर्थकों के साथ जबरदस्ती मतदान केंद्र का गेट खुलवाने का प्रयास कर रहे थे. इस दौरान कांग्रेस के स्थानीय पार्षद प्रत्याशी मोनू निषाद के साथ उनकी झड़प हो गई. इस पर ठुकराल आपा खो बैठे और कांग्रेस प्रत्याशी मोनू निषाद को खुलेआम गालियां देने लगे. ठुकराल ने कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी को धमकियां भी दीं. शायद उन्हें पता नहीं था कि कोई फ़ोन से उनका वीडियो बना रहा है. यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस मामले के बाद कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी मोनू निषाद ने विधायक राजकुमार ठुकराल के ख़िलाफ़ ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर दी है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2qRk7V4
No comments:
Post a Comment