google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: अधिक फीस की वसूली को लेकर विद्यार्थियों का कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन

best

Monday, November 26, 2018

VIDEO: अधिक फीस की वसूली को लेकर विद्यार्थियों का कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन

उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में अधिक फीस वापसी की मांग को लेकर छात्र मुखर हो गए हैं और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलकर धरने पर बैठ प्रदर्शन कर रहे हैं. देहरादून के उत्तरांचल आयुर्वेदिक कॉलेज में बीएएमएस की पढ़ाई कर रहे सैकड़ों छात्रों का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन ने उनसे लाखों रुपये की फीस ज्‍यादा वसूल की है. इसके लिए छात्रों ने उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया और न्यायालय ने तय फीस से अधिक वसूली करने वाले सभी निजी कॉलेजों को फीस वापस करने के आदेश भी दिए, लेकिन आदेशों के बाद फीस वापस करने के बजाए निजी कॉलेज ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटा रहे हैं. छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी फीस वापस नहीं की जाती, उनका अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा. सोमवार को प्रदेशभर के तमाम आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्र प्रतिनिधि देहरादून में बैठक कर मनमानी कर रहे कॉलेज प्रबंधनों के खिलाफ आंदोलन करने की रणनीति तैयार करेंगे.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2RefIa2

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw