उत्तराखंड निकाय चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन के लिए सांसद डॉ. रमेश पौखरियाल निशंक ने विकासनगर व हरबर्टपुर का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट करने की अपील की. बीजेपी सांसद ने कहा कि कि देश कांग्रेस मुक्त हो चुका है. इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपील किया कि क्षेत्र को भी कांग्रेस मुक्त करें. बता दें कि निकाय चुनाव को लेकर सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. राज्य की सत्ता पर काबिज बीजेपी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर यह दिखाना चाहती है कि जनता का विश्वास अभी उस पर बना हुआ है, तो वहीं कांग्रेस निकाय चुनाव को जीतकर आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में जमीन तैयार करना चाहती है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2B2UoPf
No comments:
Post a Comment