मसूरी में नगर पालिका अध्यक्ष पद का निर्दलीय चुनाव लड़ना एक प्रत्याशी को बहुत भारी पड़ रहा है. पूरण सिंह रौंछेला विरोधियों से तो चुनाव लड़ ही रहे हैं, उनके घर में भी जंग छिड़ गई है. निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे रौछेंला ने अपने भाइयों और पड़ोसी पर मारपीट का आरोप लगाया है. रौछेंला का कहना है कि उनका भाई और बेटा नहीं चाहते कि वे चुनाव लड़ें. शुरू से ही उन पर चुनाव न लड़ने का दबाव बनाया जा रहा है. वह नहीं माने तो उनके साथ जमकर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई. उनकी आंख के ऊपर और चेहरे पर चोट के निशान हैं. उन्होंने पुलिस से कारवाई की मांग की है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2B8eBDm
No comments:
Post a Comment