google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा विरोधी दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

best

Monday, November 26, 2018

VIDEO: अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा विरोधी दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा विरोधी दिवस मनाया गया. नैनीताल में महिला संगठनों ने इस दिन को जनजागरूकता के रुप में मनाया. इस दौरान तल्लीताल में जागरूकता सभा का आयोजन किया गया. इसमें नैनीताल के सिटी एसपी ने कहा कि परिवार में बचपन से ही बच्चों को शिक्षा दी जानी चाहिए ताकि समाज बेहतरी के लिए आगे बढ़ सके. इसके बाद इन महिलाओं ने नैनीताल के मालरोड में जनजागरूकता रैली निकाली और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया. साथ ही युवाओं से कहा गया कि वे हिंसा के खिलाफ आवाज बुलंद करें और उनके साथ जुड़ें. महिलाओं ने इस दौरान एक स्वर में कहा कि आज भी परिवारों में शिक्षा, खानपान में भेदभाव रखा जाता है. इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में भी महिलाओं को हिंसा का शिकार होना पड़ता है. इसके खिलाफ महिलाओं को समाज में अपनी आवाज बुलंद करने की जरूरत है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2PSzZp7

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw