google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: जल्द ही सोलर की रोशनी से जगमगाएगा नगर पालिका मंगलौर 

best

Wednesday, November 7, 2018

VIDEO: जल्द ही सोलर की रोशनी से जगमगाएगा नगर पालिका मंगलौर 

उत्तराखंड की नगर पालिका मंगलौर में 22 लाख रुपए की लागत से 20 किलोवाट का सोलर रूफ प्लांट लग रहा है, जिसका कार्य युद्ध स्तर पर पर किया जा रहा है. रुड़की क्षेत्र की मंगलौर पहली नगर पालिका होगी, जिसमें रूफ सोलर प्लांट से बिजली की बचत की जाएगी. पालिका के ईओ अजहर अली का कहना है कि इस सोलर प्लांट से नगर पालिका को बहुत फायदा मिलेगा, क्योंकि लाइट की समस्या से घंटों कार्य बाधित होता था. साथ ही लाखों में बिजली का भारी भरकम बिल भी पालिका का भरना पड़ता था. वहीं अब इन सब समस्याओं से नगर पालिका को निजात मिल जाएगी. उन्होंने बताया कि जल्द ही शहर में भी स्ट्रीट लाइटों में सोलर का प्रयोग किया जाएगा, ताकि शहर को लाइट की समस्या से न जूझना पड़े.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2RE5U9o

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw