google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: थराली में बीजेपी को झटका, ज़िला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय का कब्ज़ा

best

Wednesday, November 7, 2018

VIDEO: थराली में बीजेपी को झटका, ज़िला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय का कब्ज़ा

चमोली ज़िला पंचायत के अध्यक्ष पद पर बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी है. यहां पुरज़ोर कोशिशों के बाद भी भाजपा प्रत्याशी भागीरथी कुंजवाल को हार का मुंह देखना पड़ा है और निर्दलीय प्रत्याशी रमावती देवी को अध्यक्ष पद के चुनाव में सफलता हासिल हुई है. डबल इंजर सरकार के लिए यह झटका इसलिए भी दोहरा है क्योंकि यह सीट बीजेपी से छिनी है. चमोली जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष मुन्नी देवी के थराली से विधायक बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी. उपचुनाव में 26 जिला पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें से 13 सदस्यों ने निर्दलीय प्रत्याशी रमावती देवी के पक्ष में मतदान किया जबकि 11 सदस्यों ने भाजपा प्रत्याशी भागीरथी कुंजवाल के पक्ष में मतदान किया. दो सदस्यों के गलत मत डालने की वजह से निर्वाचन अधिकारी ने रद्द करार दिया. चुनाव परिणाम आने के बाद जहां भाजपाई खेमे में मायूसी छा गई तो रमावती देवी को समर्थन दे रहे कांग्रेसी जश्न मनाते दिखे.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2qvVixQ

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw