google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: दूसरे दिन से ही फुल होकर आ-जा रही है हैदराबाद-दून की फ़्लाइट

best

Sunday, November 18, 2018

VIDEO: दूसरे दिन से ही फुल होकर आ-जा रही है हैदराबाद-दून की फ़्लाइट

उत्तराखंड के लोगों के लिए एक अच्छी ख़बर है. देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से गुरुवार से देहरादून-हैदराबाद के बीच सीधी फ्लाइट शुरू कर दी गई है. मंगलवार को छोड़कर रोज शाम 4.30 बजे स्पाइस जेट की फ़्लाइट हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी. इससे पहले 30 अक्टूबर को अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की गई थी. देहरादून एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर विनोद शर्मा का कहना है कि हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए यात्रियों का अब तक बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है. दोनों ही जगह फ़्लाइट फ़ुल जा रही हैं. दून एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि दूसरे दिन से ही इंडिगो ने 180 सिटर जहाज़ इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. एयरपोर्ट अथॉरिटी की योजना अब कोलकाता, चेन्नई और दक्षिण पूर्व के लिए सीधी फ़्लाइट शुरू करने की है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2BasVuX

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw