google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: बग्वाल पर्व को लेकर मसूरी में तैयारी शुरू

best

Friday, November 16, 2018

VIDEO: बग्वाल पर्व को लेकर मसूरी में तैयारी शुरू

पहाड़ में मनाई जाने वाली बग्वाल पर्व को लेकर मसूरी में भी तैयारी शुरू हो गई है. टिहरी , उत्तरकाशी, पौड़ी सहित कई जनपदों के लोग जो मसूरी में बसे हैं या यहां नौकरी करते हैं, उन्होंने पहली बार मसूरी में बग्वाल से पहले जो चूड़ा बनाने की परंपरा है उसकी शुरुआत की है. शहर के कंपनी गार्डन क्षेत्र में लोगों ने गांव से ओखली मंगाकर धान को सात दिनों तक पानी में भिगोकर उससे चूड़ा बनाने का काम शुरू किया है. इसको लेकर लोग बड़े उत्साहित नजर आ रहे हैं. महिलाओं का कहना है कि उनके बच्चे अपनी परंपार को नहीं भूलें, इसके लिए इसकी शुरुआत की गई है. नौकरी पेशा वालों के साथ पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि व्यस्तता के चलते वे गांव नहीं जा पाते हैं. इसलिए मसूरी में अपनी ग्रामीण परंपरा को शुरू करने का प्रयास किया गया है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2K5mnk9

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw