google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: दीपावली के अवकाश के बाद भी नहीं लौटे एनआईटी के विद्यार्थी

best

Wednesday, November 14, 2018

VIDEO: दीपावली के अवकाश के बाद भी नहीं लौटे एनआईटी के विद्यार्थी

श्रीनगर गढ़वाल स्थित प्रदेश के एकमात्र एनआईटी में अपनी मांगों को लेकर कक्षाओं और दशहरे की छुट्टियों के 19 दिनों के बहिष्कार और आंदोलन के बाद कैम्पस छोड़ चुके छात्र-छात्राएं आखिरकार दीपावाली के अवकाश के बाद भी संस्थान नहीं लौटे हैं. एनआईटी प्रबंधन को उम्मीद थी कि छात्र-छात्राएं सोमवार को छुट्टियों से लौटकर कक्षाओं में शामिल होंगे. लेकिन छात्र-छात्राओं ने मांगों पर निर्णय होने तक वापस नहीं लौटने का निर्णय लेकर एनआईटी प्रशासन को झटका दे दिया है. 23 अक्टूबर को एनआईटी छोड़ने के बाद जो वीरानी एनआईटी हॉस्टल्स और परिसर में छाई थी कमोबेश वही नजारा सोमवार को भी दिखा. हॉस्टल्स में लटके ताले, खाली कक्षाएं और छात्रों के बिना सुनसान परिसर का जायजा लिया न्यूज18 के पौड़ी गढ़वाल संवाददाता सुधीर भट्ट ने.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2JYEaK2

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw