google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: ई बस की बैटरी समय से पहले हो जा रही है डिस्चार्ज

best

Sunday, November 4, 2018

VIDEO: ई बस की बैटरी समय से पहले हो जा रही है डिस्चार्ज

देहरादून से मसूरी के लिए ट्रायल रन पर शुरू की गई 'ई बस' कंपनी द्वारा दिए मानकों को पूरा नहीं कर पा रही है. दो ट्रिप पर चलने के बाद ही बस की बैटरी डिस्चार्ज हो जा रही है. फिर बस की बैटरी को दो घंटे चार्ज पर लगाना पड़ रहा है. ओलेक्ट्रा कंपनी की 'ई बस' देहरादून से मसूरी रूट पर पिछले एक महीने से ट्रायल रन पर चल रही है. कंपनी ने इस 'ई बस' के एक दिन में 240 किमी तक चलने की बात कही थी. लेकिन 170 किमी का सफ़र तय करने के बाद बस की बैटरी जवाब दे जा रही है. रोडवेज़ कर्मचारियों ने इसकी जानकारी महाप्रंबधक को दे दी है. लेकिन अधिकारी मीडिया से कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. (देहरादून से भारती सकलानी की रिपोर्ट)

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2CXgc00

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw