google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: स्टिंग ऑपरेशन बुरी बात नहीं लेकिन उनका मकसद देखा जाना चाहिए- मुख्यमंत्री

best

Sunday, November 4, 2018

VIDEO: स्टिंग ऑपरेशन बुरी बात नहीं लेकिन उनका मकसद देखा जाना चाहिए- मुख्यमंत्री

उत्तराखंड के सियासी हलकों और पत्रकारिता जगत में खलबली मचा देने वाले उमेश जे कुमार गिरफ़्तारी केस में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ स्टिंग ऑपरेशन होना ज़रूरी तो है लेकिन यह देखा जाना भी बेहद ज़रूरी है कि स्टिंग ऑपरेशन किस मकसद से किए जा रहे हैं. आपकी नीयत स्टिंग ऑपरेशन को लेकर क्या है, यह भी साफ़ होना चाहिए. सीएम ने कहा कि किसी भी इस तरह के काम को करने से पहले उसकी नियति क्या है इस पर भी सभी के विचार साफ होने चाहिए. बता दें कि एक निजी चैनल के सीईओ उमेश पर चैनल के ही एक पत्रकार ने ही ब्लैकमेल करने के इरादे से स्टिंग करवाने की एफ़आईआर दर्ज करवाई है. एफ़आईआर में यह भी कहा गया है कि उमेश सीएम और प्रमुख आईएएस अधिकारियों का स्टिंग करवाना चाहता था. (किशोर रावत की रिपोर्ट)

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2DiDTAP

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw