google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: अब विराट से कीजिए सीधे बातें... जन्मदिन पर अपना ऐप लॉंच किया कोहली ने

best

Wednesday, November 7, 2018

VIDEO: अब विराट से कीजिए सीधे बातें... जन्मदिन पर अपना ऐप लॉंच किया कोहली ने

भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान विराट कोहली ने अपने 30वें जन्मदिन पर अपना ऐप लॉंच किया है. विराट कोहली अपनी एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ टिहरी के आनंदा होटल में छुट्टियां बिताने पहुंचे हैं. आज कोहली ने ट्विटर पर एक वीडियो मैसेज दिया. इसमें उन्होंने अपने लाखों चाहने वालों को जन्मदिन की बधाई देने पर शुक्रिया अदा किया है. विराट कोहली ने अपने प्रशंसकों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं और बताया कि इस ऐप पर 6-7 नवंबर को इस ऐप से प्यूमा के उत्पादों पर 20% डिस्काउंट भी मिलेगा. वीडियो संदेश में विराट ने बताया है कि विराट कोहली नाम से बनाए गए ऐप में उनके जीवन से जुड़ी सभी जानकारियां हैं और इस ऐप के ज़रिए वह प्रशंसकों से सीधे जुड़ेंगे. बता दें कि गूगल प्ले स्टोर में विराट से जुड़े कई ऐप पहले से हैं और यह पहला आधिकारिक ऐप है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2qtvRNb

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw