google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: बुमराह और रबाडा के बीच शुरू हुई नंबर 1 की जंग

best

Saturday, December 29, 2018

बुमराह और रबाडा के बीच शुरू हुई नंबर 1 की जंग

टीम इंडिया ने ऑस्‍ट्रेलिया को बॉक्सिंग डे टेस्‍ट में पहली पारी में 151 रन पर ढेर कर दिया है, लिहाजा उसे 292 रन की बढ़त हासिल हुई है. कंगारू टीम की धज्जियां उड़ाने में जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई. इस दौरान इस युवा गेंदबाज़ ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. दांए हाथ के इस तेज गेंदबाज ने इसी साल टेस्‍ट क्रिकेट में डेब्‍यू किया. उन्‍होंने अब तक नौ मैच में 21.24 के औसत से 45 विकेट लिए हैं, जो कि डेब्‍यू ईयर में सर्वाधिक विकेट लेने का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड है. इससे पहले ऑस्‍ट्रेलिया के टैरी एल्‍डरमैन ने 1981 और वेस्‍टइंडीज के कर्टली एंब्रोस ने 1988 में 42-42 विकेट लिए थे. इसके अलावा मौजूदा साल में उनके नाम 75 अंतरराष्ट्रीय विकेट हो गए हैं. इस साल उनसे आगे सिर्फ राबाडा (77 विकेट) हैं. ऐसे में उनके पास रबाडा को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका दूसरी पारी में है.

from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी http://bit.ly/2ETpSKe

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw