न्यूजीलैंड के फल किवी को उत्तराखंड के पहाड़ की आबोहवा रास आ रही है. रुद्रप्रयाग के चिरिबिटियां की पहाड़ियों में बसे गांव बजरा, धनकुराली, चैंरा सातोली, पालकुराली में इस बार करीब 10 क्विंटल किवी फल का उत्पादन हुआ है. इससे रुद्रप्रयाग जैसे ऊचांई वाले क्षेत्रों के किसान काफी खुश हैं. मगर किवी के इस बम्पर उत्पादन को बाजार तक पहुंचाने की कोई व्यवस्था नहीं है. किसानों को अपने उत्पाद मात्र डेढ़ से दो सौ रुपये किलो बेचने पड़ रहे हैं. इस वजह से किसान भाई थोड़ा निराश भी हैं. उन्हें उनकी मेहनत की वाजिब कीमत नहीं मिल रही है. जरूरत है कि किसानों के उत्पाद को बाजार तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2EPvtSu
No comments:
Post a Comment