google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: उत्तराखंड में 16 करोड़ की लागत से बनेगी 3 हाई लेवल वाटर टेस्टिंग लैब

best

Saturday, December 8, 2018

VIDEO: उत्तराखंड में 16 करोड़ की लागत से बनेगी 3 हाई लेवल वाटर टेस्टिंग लैब

नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत उत्तराखंड में 16 करोड़ रुपए की लागत से 3 हाई लेवल वाटर टेस्टिंग लैब स्थापित की जाएगी. इसके तहत देहरादून में अत्याधुनिक यंत्रों से युक्त सेंट्रल लैब स्थापित होगी, वहीं काशीपुर और रुड़की में रीजनल लैब बनाई जाएगी. राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिली है. बोर्ड को 16 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट के तहत 8 करोड़ रुपए की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है. बोर्ड का कहना है कि अगले 8-9 महीने में ये लैब बनकर तैयार हो जाएगी. इन लैबों में प्रतिमाह प्रदेश के नदी-नालों, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट और प्रदूषणकारी उद्योगों की जांच की जाएगी. राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ ही प्रदेश में जल प्रदूषण जांच करने की दिशा में इस प्रोजेक्ट को संजीवनी माना जा रहा है. इसकी जानकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नोडल ऑफिसर एसएस पाल ने दी है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2E6hxlQ

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw