google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: राजकीय इंटर कॉलेज की लाइब्रेरी में अज्ञात ने लगाई आग, 35 हजार की पुस्तकें खाक

best

Tuesday, December 25, 2018

VIDEO: राजकीय इंटर कॉलेज की लाइब्रेरी में अज्ञात ने लगाई आग, 35 हजार की पुस्तकें खाक

रामनगर में पुलिस की नाक के नीचे कोई अज्ञात रविवार सुबह राजकीय इंटर कॉलजे की लाइब्रेरी में आग लगाकर भाग गया. आग लगने का पता तब चला जब यहां के चौकीदार ने लाइब्रेरी में आग देखी. उसने तुरंत ही प्रधानाचार्य को इसकी सूचना दी. इसके बाद यहां पहुंचे प्रधानाचार्य ने पुलिस को सूचना दी. प्रधानाचार्य ने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति लाइब्रेरी का ताला तोड़कर अंदर घुसा और उसने यहां रखी किताबें अल्मारी से निकालकर उनमें आग लगा दी. आग की इस घटना में 30-35 हजार रुपयों की किताबें जलकर खाक हो गईं. बता दें कि कॉलेज के बगल में ही खताडी की पुलिस चौकी भी राजकीय इंटर कॉलेज के भवन में ही बनाई गई है. इसके बगल में यहां गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, बोर्ड कार्यालय, कोर्ट, ब्लॉक और तहसील कार्यालय भी हैं. ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं. साथ ही लोग यह भी जानना चाह रहे हैं कि जब अज्ञात ने आग लगाई तब चौकीदार कहां था ?

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2TdyNKr

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw