google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: राज्य आंदोलनकारियों ने 7 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

best

Tuesday, December 25, 2018

VIDEO: राज्य आंदोलनकारियों ने 7 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

राज्य आंदोलनकारियो ने सात सूत्री मांगों को लेकर एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इस बार अलग राज्य नहीं बल्कि आंदोलनकारियों ने अपने हक की लड़ाई लड़ने की हुंकार भरी है. दरअसल, विरोध कर रहे राजधानी के गांधी पार्क में सैंकड़ों की संख्या में जुटे राज्य आंदोलनकारियों ने सरकार से व्यवस्था में सुधार की मांग की है. उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के बैनर तले आहूत हुए विरोध प्रदर्शन में आंदोलनकारियों ने आंदोलनकारियों को दिए जाने वाले 10 प्रतिशत आरक्षण, पर्वतीय क्षेत्रों के लिए किए गए भू कानून में संशोधन करने समेत लोकायुक्त और परिसीमन जैसे अहम मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया. राज्य आंदोलनकारी मंच के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती और राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के पूर्व अध्यक्ष रविंदर जुगराण ने बताया कि आंदोलनकारियों के हक की लड़ाई से जुड़ा आंदोलन का ये संघर्ष मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रहेगी.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2rRkC1K

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw